Categories: Crime

एसएसबी ने पकडी लाखो की नशीली वस्तु

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी // सूडा- हमारे भारत नेपाल सीमा पर तस्करी को रोक पाना लगभग नाकाम ही नजर आ रहा है क्योकि सुरक्षा एजेसियां इतनी सतर्क नजर नहीं आ रही है परतु फिर भी उनकी कार्यवाही की कुछ मिसाल देखने को मिल ही जाती है। एक ओर तो सीमा पर खाद्य सामग्री पेट्रोल डीजल इलेक्ट्रानिक वस्तुए और कपडे से लेकर हर वस्तु की तस्करी होती ही रहती है परतु साथ ही इन दिनों भारत नेपाल सीमा पर नेपाली सिगरेट व गुटखे की तस्करी जोरों पर हो रही हैं। जब की एस एस बी दर्शाया समय समय पर इन चीजों को जब्त भी किया जाता रहा हैं। पंरतु फिर भी तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है और इसी के चलते बीते दिन दोपहर में पिलर संख्या 158 के पास पांच बोरी में भरी सिगरेट व मेगा श्री एस एस बी की एक टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुरेश जाट के नेतृत्व में तस्कर मनोज गुप्ता निवासी बदायूं को मय गाड़ी समेत बार्डर पर नेपाल से आ रहा था गाडी आते देखकर उसकी गाड़ी रोककर तलाशी ली गयी , तलाशी के दौरान बैगों से सिगरेट व गुटखा बरामद किया गया। जिसे सीजर बना कर कस्टम के सुपुर्द किया गया।और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्यवाही में  ए एस आई चंदन सिंह , दिपक भगत मौके पर मौजूद रहे ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts