सरताज खान
लोनी भाजपा नेता पंडित ब्रह्ममेश तिवारी ने लोनी में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशियोंके विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक मेरठ को शिकायती पत्र देते हुए मामले में कार्यवाही किए जाने के लिए मांग की है।
तिवारी ने पुलिस महानिरिक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लोनी क्षेत्र मैं ऐसी कई कालोनियों है जहां बांग्लादेशी अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। गुप्त तरीको से रह रहे उक्त बांग्लादेशियों को कुछ स्थानीय पथभ्रष्ट लोगों का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते यह लोग क्षेत्र मे अवैध रूप से शराब, गांजा, स्मैक व सट्टेबाजी आदि के साथ-साथ हर तरह के आपराधिक कार्यों को अंजाम देने का काम कर रहे है। जिनमें शामिल बहुत से लोगों ने सांठगांठ करके अपने फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लिए है। जो हमारे देश की एकता, अखंडता के लिए खतरा बने है। ऐसे लोग कभी भी देश की आंतरिक सुरक्षा मे सेंध लगाकर कोई भी बडी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है। तिवारी ने पुलिस महानिरिक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध संवैधानिक कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…