लोनी विद्युत विभाग की खामियों के चलते परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के नाम पर उन्हें ठगने वालों के गोरखधंधे के मामले में लगता है संबंधित अधिकारियों ने अब सख्त कदम उठाए जाने का निर्णय ले ही लिया है. गौरतलब हो कि लोनी क्षेत्र में विद्युत विभाग की विभिन्न खामियों के चलते क्षेत्रीय उपभोक्ता बेहद दुखी है। विभाग द्वारा समय पर बिल न निकालना व अनाप-शनाप बिल बनाकर भेजना आदि उसके द्वारा ऐसी अनेक अनियमितताएं बर्ती जा रही है जिसके चलते क्षेत्र के अधिकांश: कम पढ़े लिखे सीधे-साधे उपभोक्ता परेशान होते हैं। जिनकी मजबूरी का लाभ कुछ ऐसे लोग उठाते हैं जो विभाग के कुछ कर्मचारियों से सांठगांठ कर उनकी समस्या का समाधान कराने के नाम पर अपना उल्लू सीधा करते आ रहे हैं।
उपभोक्ताओं से लेते हैं ठेका
क्षेत्र में ऐसे कुछ लोग हैं जिनका विद्युत विभाग में तैनात कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सांठगांठ है। जिसके चलते वह उपभोक्ताओं के बिल में अंकित बकाए को कम कराकर उसका भुगतान करा देने के नाम पर ठेका ले लेते हैं। और उसके बाद वह जो कार्यप्रणाली अपनाते हैं उसकी मार कुछ दिन बाद या तो उक्त उपभोक्ता को भुगतने पड़ती है या वह विभाग को ही चूना लगाने का काम करता है। क्योंकि उन्हें मात्र अपनी जेब भरने से मतलब होता है।
शिकायत पर हुआ अमल
बिल की अनियमितताओं को ठीक कराकर उसे जमा कराने के नाम पर सीधे-साधे उपभोक्ताओं को अपने चंगुल में फंसाने वाले दलालों पर लगता है अब अंकुश लगना तय है। क्योंकि क्षेत्र के लगभग एक दर्जन लोगों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय के लिए गुहार की है। जिनके निर्देशानुसार ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरु कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…