लोनी ट्रोनिका सिटी स्थित होली चाइल्ड स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा व पूर्व चेयरमैन मनोज धामा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस दौरान सबसे पहले ज्योति प्रजवलित की गई और सरस्वती वंदना के बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में स्कूल प्रबंधक उषा किरण ने सभी को विस्तार से बताया।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि चेयरमैन रंजीता धामा ने विद्यार्थियों को तन्मय होकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कंपीटीशन के युग में अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और मेहनत करके सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी में एक आदर्श नागरिक के गुण आएं, जिससे उसके व्यक्तित्व में निखार आए और वह एक आदर्श नागरिक बन कर अपने परिवार, समाज और देश के लिए अपने कर्तव्य का पालन सही तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…