लोनी सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारों से लैस तीन बदमाश सहारनपुर मार्ग पर स्थित एक भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (इको) के काउंटर पर बैठे दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर वहां रखे लगभग ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जो जाते समय सीसीटीवी कैमरा सिस्टम भी उखाकर साथ ले गए। सूचना पाकर पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी लुटेरों की टोह में संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुटे थे।
लोनी की बागराणप कॉलोनी में रहने वाले जाऊल मलिक पुत्र कयूम मलिक ने दिल्ली- सहारनपुर मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने आर्य नगर में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खुला हुआ है। दिन के लगभग 3 बजे जब सभी ग्राहक जा चुके थे और काउंटर पर बैठे चंचल व मनीष माथुर नामक दो कर्मचारी हिसाब-किताब करने में लगे थे। उसी दौरान तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाश अंदर आ घुसे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए दोनों के हाथ टेप से बांधते हुए उन्हें बंधक बना लिया। और वहां काउंटर में रखे लगभग ढाई लाख रुपए लूटकर एक बाइक पर सवार होकर लोनी बॉर्डर की ओर फरार हो गए। जो जाते समय इको पर लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। ताकि उनकी कोई पहचान न हो सके।
कुछ देर पहले आए थे अकाउंट खुलवाने के बहाने
इको मालिक जाऊल मलिक के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश लगभग एक घंटा पहले ग्राहक सेवा केंद्र पर आए थे। जो एकाउंट खुलवाने के लिए संबंधित जानकारी मांग रहे थे। जिससे स्पष्ट होता है कि वह घटना को अंजाम देने से पूर्व वहां की तमाम लोकेशन व अन्य जानकारी लेने के उद्देश्य ही वहां आए थे।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगली
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप था कि बदमाशों पर लगाम कसने में नाकाम पुलिस की कार्यप्रणाली का ही नतीजा है कि क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अबसे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो जाने के बाद भी न जाने क्यों पुलिस बदमाशों पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है ? जो बे-खौफ दिनदहाड़े एक और घटना को अंजाम देकर मानो उसे खुली चुनौती देकर गए हैं। ऐसे में व्यापारी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है।
मामले में पीड़ित की तहरीर आ गई है बदमाश सीसीटीवी कैमरा सिस्टम उखाड़ कर ले गए हैं। इसलिए थोड़ी दिक्कत सामने आई है। लेकिन आज नहीं तो कल लुटेरे जहां कहीं भी छुपे होंगे वह पुलिस के शिकंजे में होंगे। जिनकी तलाश के लिए अलग-अलग दो पुलिस टीम गठित की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…