कनिष्क गुप्ता/तारिक खान
इलाहाबाद : शहर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मना जरूर, लेकिन लुक छिपकर। कुछ जोड़े पार्को में मिले तो कुछ होटल -रेस्तरां में। पुलिस भी दिन भर सतर्क रही। आमतौर पर ज्यादातर पार्को में सन्नाटा ही पसरा रहा। दोपहर व शाम के समय कुछ प्रेमी युगल जरूर नजर आए पार्को में। वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य सभ्यता बताकर उसका विरोध करने वाले बजरंग दल और अन्य ¨हदू संगठनों की तरफ से भी निगहबानी की गई।
शहर के हाथी पार्क, भारद्वाज पार्क, कंपनी गार्डेन, खुसरोबागमें रोज रौनक रहती है, पर बुधवार को तस्वीर जुदा दिखी। सुबह से पुलिस वाले पहुंच गए थे। दिन भर वह सतर्क नजर आए। हाथी पार्क में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी कुछ जोड़े पहुंचे और अपनी मोहब्बत का इजहार किया। रेस्तरां, माल आदि में भी कुछ ऐसा ही दिखा। शाम को पांच बजे के बाद सड़कों पर युवा जोड़े नजर आए। सिविल लाइन क्षेत्र के होटल रेस्तरां में ज्यादा ही चल पहल दिखी। किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…