संजय ठाकुर
मऊ।। शीतकालीन भ्रमण के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा 09 फरवरी को विकास खंड परदहां की ग्रामसभा सरवां व 12 को फतहपुर मंडाव के रसूलपुर आदमपुर का निरीक्षण किया जाना था। बोर्ड परीक्षाओं में जिला स्तरीय अधिकारियों के व्यस्तता के दृष्टिगत कार्यक्रम परिवर्तित कर दिया गया है। अब 10 फरवरी को प्रात: 07 बजे ग्रामसभा सरवां तथा 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजे ग्रामसभा रसूलपुर आदमपुर का निरीक्षण किया जाएगा।
इसमें स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत मार्निंग फालोअप तथा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। निरीक्षण के समय सभी जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। थाना समाधान दिवस, तहसील समाधान दिवस व दैनिक जन सुनवाई के समय प्राप्त उक्त ग्राम की सभी शिकायतों तथा ग्राम में किसी व्यक्ति की कोई समस्या हो तो उसका निराकरण कराएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…