मऊ / आकांक्षा समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। जिसका उद्घाटन फीताकाट कर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा बिन्दु एवं जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा किया गया।
सीमा बिन्दु जनपद में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष हैं। सीमा बिन्दु अध्यक्ष आकांक्षा समिति द्वारा स्वयं सबसे पहले रक्तदान किया गया इसके पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी, डी0एफ0ओ0, मनीष सिंह पी0आर0ओ0 जिलाधिकारी, पुनीत श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव सहित दो दर्जन लोगों द्वारा रक्तदान किया गया यह रक्तदान शिविर चलता रहेगा जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं वे स्वयं जिला चिकित्सालय में जाकर रक्तदान कर सकते हैं।
सीमा बिन्दु अध्यक्ष, जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने उक्त अवसर पर रक्तदान के बाद कहा कि मैने स्वयं सबसे पहले इसलिए रक्तदान किया कि इसके बारे में फैली आपत्तियां दूर हो सके तथा महिलायें भी निसंकोच इसमें भाग ले और कहा कि रक्तदान महादान है इसमें अपना सहयोग है। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ रूप से रक्तदान करने का आवहान किया है। उक्त अवसर पर सी0एम0एस0, अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…