संजय ठाकुर
मऊ : विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के ग्राम सभा रसुलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी प्रकाश विन्दु ने चौपाल लगा कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ के बावत जानकारी लिया। साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर लागु सभी योजनाओ की समीक्षा किया तथा ग्रामीणो व अधिकारियो को स्वच्छता के प्रति प्रधानमंत्री के 2022 के महत्वपुर्ण योजनाओ का उदाहरण देते हुए स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने के लिए शपथ दिलाया।
सरकार के स्वच्छ भारत मिशन संकल्प यात्रा अभियान के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु के रसुलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में पहुंचते ही अधिकारियो में अफरा तफरी का महौल बना रहा। जिलाधिकारी ने चौपाल लगाते हुए विभिन्न विभागो की समस्या सुनते हुए समीक्षा किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर मे पहुंच कर बच्चो से इंगलिस में नाम तथा भाषण देने को कहा बच्चों के सही जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने इनका पीठ थपथपाया तो वही पूर्व प्रधान द्रारा आवास के नाम पर लाभार्थियो से धन लेने पर फटकार लगाया और खंड विकास अधिकारी को जाच कर कारवाई करने का निर्देश दिया व ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए निराश्रितो को आवासिय पट्टा करने का निर्देश दिया।
इसी कड़ी में आंगनवाडी ,स्वास्थ विभाग,आवास ,वृद्धा ,विधवा,विकलांग,शौचालय निर्माण आदि का गहन समीक्षा किया तथा ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा विकास कार्यो में संवेदनहीनता पर फटकार लगाया। तथा स्वयं के पैसे से शौचालय निर्माण करने वाले को प्रोत्साहन किया साथ ही 71 लोगो को आवास आवंटन के बाद पुरा करने पर प्रोत्साहन के रूप में नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी,उपजिलाधिकारी मधुबन,जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक,अधिशासी अभियंता पी0डब्लू0डी0,अधिशासी अभियंता नलकूप,खण्ड़ शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्रा ,डा.राजीव कुमार पाण्ड़ेय, तहसीलदार हरिशचन्द्र त्रिपाठी ,खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…