मऊ : चकमार्ग पर कब्जा, नाली एवं भूमि से सम्बन्धित विवादो सहित सभी शिकायते अब आम जनता सीधे फोन से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर दर्ज करा सकती है इसकी तैयारियों के लिए जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो की बैठक कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपना लाइन नम्बर प्रतिदिन देखे तथा शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करें इसके लिए प्रदेश स्तर पर पाॅच सौ आपरेटरो से युक्त एक काल सेन्टर की स्थापना की गयी है। इस हेल्प लाइन में जो भी फोन जायेगा वह सीधे उस अधिकारी के लागिन पर चला जायेगा। अतः अधिकारी पुरी तरह से ध्यान दे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी द्वारा इसमें लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर नगर मजिस्टेट, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…