संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के नियामत पुर में शनिवार की देर शाम विधुत पोल से तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में जम कर लाठी डंडा और फावड़ा चले. जिसमें दोनो पक्षों से एक महिला सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतह पुर में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार रमेश चंद के दरवाजे पर लगे विधुत पोल से राज कुमार गिरी के परिजन मोटर चलाने हेतु तार जोड़ रहे जिसका विरोध रमेश के परिजनों ने किया देखते ही देखते बात ने इस कदर तूल पकड़ा की दोनों पक्षों से जम कर लाठी डंडे और फावड़ा चलाने लगे जिस में एक पक्ष के रमेश चंद लल्लन पवन रामाबाती देवी व विधावती तो दूसरे पक्ष के राज कुमार गिरी सोनू व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतह पुर में भर्ती कराया गया जहा एक पक्ष के राज कुमार तो दूसरे पक्ष के रमेश व रमावती की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रारम्भिक उपचार के बाद तीनो घायलो को जिला जिला अस्पताल के लिऐ रिफर कर दिया तदुपरांत दोनो पक्षों ने अपनी अपनी तहरीर थाने में दे दिया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…