गोपाल जी,
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती एवं उनके पति शैलेश कुमार को मनी लांड्रिंग केस में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने आज समन जारी किया है. जिसको लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है. राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोदी सरकार मीसा भारती को फंसा रही है. उन्होंने कहा कि सम्मन जारी करने से कुछ नहीं होगा. पार्टी इसका करारा जवाब देगी. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि राजद के योद्धा पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं.
राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद एवं उनके परिवार के खिलाफ विपक्ष की साजिश को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि लालू के पूरे परिवार को फंसाया गया है और उन्हें परेेशान किया जा रहा है. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पीएम मोदी 2019-20 का मुंह नहीं देखेंगे. राजद इसकी तैयारी में जुट गया है.
गौर हो कि लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और शैलेश कुमार को मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी कर पांच मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. इससे पहले एक हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति की जांच कर रही ईडी ने मीसा के दिल्ली समेत दूसरी जगहों पर संपत्ति के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी. बाद में मीसा अपने पति के साथ आयकर विभाग के सामने पेश भी हुई थीं और इस मामले में ईडी ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था. सितंबर महीने में ईडी ने मीसा भारती के दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस को भी जब्त कर लिया था.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…