प्रदीप चौधरी.
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सी पी एन-यू एम एल अध्यक्ष के.पी शर्मा ओली को देश में नई सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले आज ओली ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। शेर बहादुर देऊबा ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिससे नई सरकार का गठन हो सके। इसी बीच एक खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि ओली चीन समर्थक है.
हाल ही में हुए ऐतिहासिक चुनाव में सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन-माओवादी केंद्र गठबंधन ने शानदार सफलता हासिल की थी। गठबंधन ने 275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में 174 सीटें जीती है। जबकि सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस सिर्फ 63 सीटें ही हासिल कर पाई थी। इस बीच, सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। के.पी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी को वाम गठबंधन की तरफ से सरकार बनाने का पत्र पेश किया।
2015 के संविधान के तहत नई सरकार के गठन से इस हिमालय राष्ट्र में राजनीतिक स्थिरता के एक नये युग की शुरूआत होने की उम्मीद है। खबर मिलते ही सोनौली बाडर नेपाल के वेलहिया ,भैरहवा ,बुटवल ,नवलपरासी ,कपिलबस्तू मे मिठाई और पडाके फोड कर एमाले कार्यक्रताओ ने खुशी जाहिर किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…