Categories: Crime

नशीली चाय पिलाकर महिला से दुष्कर्म

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : सिविल लाइंस स्थित एक मकान में महिला को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सरायइनायत थाने के उत्तरी कोटवा गांव निवासी छवि दुबे, कवि व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

पीड़िता प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति एक मामले में नैनी जेल में बंद हैं। आरोप है कि बीते साल वह पति से मिलने नैनी जेल गई थी। छवि और उसके साथी भी पति से मिलने जाते थे। मिलाई के दौरान ही उनकी जान पहचान हो गई। एक बार वह नैनी से लौटकर रेलवे स्टेशन पर सिविल लाइंस की तरफ पहुंची। तभी छवि और उसके साथियों ने नशीली चाय पिला दी। फिर उसे एक मकान में ले गए और दुष्कर्म किया। सचेत होने पर उसे शारीरिक शोषण की जानकारी हुई तो नाराजगी जताई।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को भी तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिव मंगल सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता को दो बार बुलाया जा चुका है, लेकिन बयान के लिए नहीं आई है। उसका पति जेल में है ऐसे में आरोपी मुकदमे के गवाह या वादी हो सकते हैं। मामला साल भर पुराना है। इस आधार पर घटना संदिग्ध है। फिलहाल सच्चाई का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts