रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
मेष – आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप अपनी सृजनशक्ति में नएपन का संचार करेंगे।
वृष – आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टाल दे। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं परंतु मध्याह्न के बाद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन –आज कार्यसफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में मनमुटाव हो सकता है। मन पर नियंत्रण रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। मध्याह्न से पूर्व भाग्यवृद्धि हो सकता है।
कर्क – आज लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप दुविधापूर्ण मनःस्थिति में फंस सकते हैं। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलने का अंदेशा है।
सिंह – आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
कन्या – आज मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। आप कोई गलत काम न कर बैठें, सतर्क रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहे। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ सकता।
तुला – आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। अधिक संवेदनशील न रहे।
वृश्चिक – आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
धनु – आज किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें लेकिन मध्याह्न के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा होगा
मकर – आज आप संभलकर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। ऐसा होगा तभी आप बहुत-सी हानियों से बाहर निकल पाएंगे।
कुंभ- आज साधारण-सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड़ बन सकता है। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे़, यह सावधानी बरते
मीन-आज आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। शंकाओं से घिरे रह सकते हैं। आज कार्यों में अड़चनें आने से विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलने के संकेत हैं। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहे सांसारिक विषयों से मन उचटा हुआ लगेगा, मन को शांत रखें।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 से 12 बजे तक निशुल्क
शनिवार, फरवरी ०३, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०६
सूर्यास्त: १८:१५
हिन्दु सूर्योदय: ०७:०९
हिन्दु सूर्यास्त: १८:११
चन्द्रोदय: २१:१६
चन्द्रास्त: ०९:११
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: सिंह – १७:०६ तक
सूर्य नक्षत्र: श्रवण
द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत
विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया – १०:३६ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी – ११:२४ तक
योग: अतिगण्ड – १६:२१ तक
प्रथम करण: विष्टि – १०:३६ तक
द्वितीय करण: बव – २१:४१ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: ०७:०९ – ०७:५४
वर्ज्य: १८:१९ – १९:५२
०७:५४ – ०८:३८
राहुकाल: ०९:५५ – ११:१८
गुलिक काल: ०७:०९ – ०८:३२ यमगण्ड: १४:०३ – १५:२६ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१८ – १३:०२
अमृत काल: २७:३३+ – २९:०५+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…