मेष- आज का दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद से बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आपको संयमित व्यवहार करना होगा।
वृष –कारोबार के लिए आज का दिन लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर आपको विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे।
मिथुन- आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। संतान के विषय में चिंता आपको सताएगी। यश प्राप्त होगा।
कर्क – आज आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बनाएगी। प्रवास टालना बेहतर रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में आज बड़ा फैसला ना लें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
सिंह – आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे।
कन्या – आज मन में उलझन की स्थिति रहेगी जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। वाद-विवाद से दूर रहें और संयमपूर्वक अपने काम में जुटे रहें। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
तुला – आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखे। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। परिजनों के साथ मतभेद है तो उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
वृश्चिक – आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी जिससे मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चले। स्वास्थ्य नरम रहेगा, ध्यान दें। मध्याह्न के बाद अटके काम बन सकते।
धनु – आज दिन अनुकूल है आय में वद्धि और लाभ की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है।
मकर – स्थायी संपत्ति से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।
कुंभ – आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकते है।
मीन – आज किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करे क्रोध पर संयम बरते। आज गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।
ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12बजे तक निशुल्क
बृहस्पतिवार, फरवरी ०८, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०३
सूर्यास्त: १८:१८
हिन्दु सूर्योदय: ०७:०७
हिन्दु सूर्यास्त: १८:१४
चन्द्रोदय: २५:४८+
चन्द्रास्त: १२:३०
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: तुला – ०७:४५ तक
सूर्य नक्षत्र: धनिष्ठा
द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: अष्टमी – १०:१२ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: विशाखा – १४:२० तक
योग: वृद्धि – १०:३२ तक
प्रथम करण: कौलव – १०:१२ तक
द्वितीय करण : तैतिल – २३:१० तक
अशुभ समय दूमुहूर्त: १०:४९ – ११:३४
वर्ज्य: १८:४६ – २०:३२ १५:१६ – १६:०१
राहुकाल: १४:०४ – १५:२८
गुलिक काल: ०९:५४ – ११:१७ यमगण्ड: ०७:०७ – ०८:३०
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१८ – १३:०३
अमृत काल: २९:२४+ – ३१:१०+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…