Categories: Religion

आज दिनांक २८ फरवरी के राशिफल व पञ्चाङ्ग

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आप भावना के प्रवाह में अधिक ना बहें दिमागी रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं।वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष – आज मन संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।  तन और मन दोनों से कुछ हल्कापन महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन – आज आपके नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।  कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे।

कर्क – आज भावनाशील रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है। मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास और यात्रा की संभावना है।

सिंह – स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलें अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखना जरूरी है। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती ।

कन्या – आज मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल पर आनंद के पल गुजारेंगे। विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। संतानों की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला – आज उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति की भी संभावना है।

वृश्चिक – आज महत्वपूर्ण निर्णयों को संभव हो तो टाल दे। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद हो सकता है। खर्च होने की संभावना है।

धनु – आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।। धन का खर्च बढे़गा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।

मकर –आज आपका दिन शुभ बीतेगा। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कुंभ – आज का दिन परिजनों के साथ अच्छी तरह से बीतेगा। दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश – कीर्ति प्राप्त होगी। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

मीन – आज स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।  आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य में गहरी रुचि दिखाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 से 12 बजे तक निशुल्क

बुधवार, फरवरी २८, २० १८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय:  ०६ : ४९
सूर्यास्त:  १८ : २९
हिन्दु सूर्योदय:  ०६ : ५३
हिन्दु सूर्यास्त:  १८ : २५
चन्द्रोदय:  १६ : ५१
चन्द्रास्त:  ३० : १३+
सूर्य राशि:  कुम्भ
चन्द्र राशि:  कर्क – २५ : ४५+ तक
सूर्य नक्षत्र:  शतभिषा
द्रिक अयन:  उत्तरायण
द्रिक ऋतु:  वसन्त
वैदिक अयन:  उत्तरायण
वैदिक ऋतु:  शिशिर
हिन्दु लूनर
दिनांक शक सम्वत:  १९ ३९
हेमलम्बी चन्द्रमास:  फाल्गुन –
अमांत विक्रम सम्वत:  २० ७४
साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत:  २० ७४
पक्ष:  शुक्ल पक्ष
तिथि:  त्रयोदशी – ११ : ४६ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: अश्लेशा – २५:४५+ तक
योग: शोभन – ११ :१८ तक
प्रथम करण:  तैतिल – ११:४६ तक
द्वितीय करण:  गर – २२ : २० तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: १२ : १६ – १३ : ०२
वर्ज्य: १५ : ३२ – १७ : ००
राहुकाल: १२ : ३९ – १४:०६
गुलिक काल:  ११ : १३ – १२ : ३९
यमगण्ड: ०८ :१९ – ०९ : ४६
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त:  कोई नहीं
अमृत काल:  २४ : १७+ – २५ : ४५+

pnn24.in

Recent Posts