बलिया।। एनएच 31 के 30 किमी तक क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। एनएच पर जगह-जगह बने गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद संबंधित विभाग इसे ठीक कराने में रुचि नहीं दिखा रहा है। बेलहरी से मांझी घाट तक यह मार्ग जगह-जगह टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। विभाग यह कहकर मरम्मत करने से पल्ला झाड़ लिया है कि इस मार्ग का अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर लिया है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फोरलेन सड़क बनाने के लिए अभी केवल सर्वे का काम कर रहा है।
सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी एक साल का समय लग सकता है। ऐसे में यह सड़क दुर्दशा को प्राप्त होती जा रही है जिससे लोग परेशान हैं। सड़क पर 30 किमी की दूरी में कम से कम 500 की संख्या में बने गड्ढों को पटवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने एनएच के सहायक अभियंता से आग्रह किया था। सहायक अभियंता ने बताया कि यह सड़क अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हवाले है, इस पर हम लोग अब कुछ नहीं कर सकते हैं। उक्त सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आना-जाना होता है। फलस्वरूप टूटी हुई यह सड़क और टूटती जा रही है।
दूसरी तरफ क्षेत्र की एक दर्जन और सड़कें, जिनमें यूपी बार्डर-दलन छपरा मार्ग, दलन छपरा-कर्णछपरा मार्ग, धतुरी टोला-बचुली साह के डेरा मार्ग, दलन छपरा-सोनबरसा मार्ग, सोनकी भाट-रानीगंज मार्ग सहित कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…