बहराइच : बहराइच में नाज़िरपुरा स्थित फ्लैक्स हाउस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने ‘रोटी हेल्प लाइन. सेन्टर’ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि किसी भूखे, ज़रूरतमन्द, वृद्ध और गरीब को रोटी खिलाने से बढ़ कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे जनपद में जहाॅ की लगभग आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है, लगभग 55 प्रतिशत महिलाओं में रक्त की कमी है और 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं, वहाॅ पर ऐसे प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक रविवार को वे अपनी ओर से भी रोटी का पैकेट उपलब्ध करायेंगे तथा अन्य अधिकारियों को भी इस कार्य में सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि शुरूआती चरण में सप्ताह में एक दिन रविवार को 250 लोगों को रोटी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्हे विश्वास है कि यह आगे चलकर प्रतिदिन होगा और ज़रूरतमन्दों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक और पुण्य कार्य है इससे सभी लोगों को जुड़ना चाहिए।
यशभारती से सम्मानित अलीम उल्लाह सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शादाब हुसैन ने किया। कार्यक्रम को पत्रकार सुहेल युसुफ सिद्दीकी, शिक्षक शायर रईस सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार सै. अकरम सईद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अन्य लोगों के साथ मौजूद गरीब लोगों को रोटी के पैकेट वितरित किए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ल, सेवानिवृत्त सीएमएस डा. महेश्वरी पाण्डेय, लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष तौकीर अहमद, वरिष्ठ पत्रकार एस.एम.एस. ज़ैदी एडवोकेट, सलीम सिद्दीकी, उमाकान्त शुक्ला, शारिक रईस सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…