चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित रेलवे स्टेशन के पास प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सहज बिजली हर घर में पहुंचाने के लिए रविवार को प्रातः तकरीबन साढ़े नौ बजे एसडीओ एम के बिन्द तथा जेई विपिन्न सिंह के नेतृत्व मे निशुल्क विद्युत कनेक्शन और मीटर लगाया गया।
गौरतलब है कि पूरे जनपद सहित गांव और शहरों में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना के तहत विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के दिशा-निर्देश पर कस्बे के अंदर अधिकारियों के उपस्थिति में निशुल्क कनेक्शन व मीटर लगाया गया जिससे आमजनों को काफ़ी खुशी का एहसास हुआ । कनेक्शन तथा मीटर प्राप्त करने वालों में बेबी देवी , रेखा रावत , राजकुमारी देवी , किरण देवी , सविता देवी , प्रभावती देवी सहित सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए । मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ एम के बिन्द तथा जेई विपिन्न सिंह, मीटर रीडर दिग्विजय तिवारी, कृपाशंकर यादव तथा लाइनमैन व कैम्प प्रभारी विनय कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…