सुल्तानपुर. आज आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं में मोदी सरकार और उनकी पुलिस तंत्र के द्वारा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार को लगातार परेशान किये जाने तथा जनता द्वारा प्रचंड बहुमत से लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी गयी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के सबसे लोकप्रिय मु0मंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार उनके द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यो में बाधा उत्पन्न करने एवं उनके खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा साजिशे रच रही है। जाँच पडताल के बहाने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर की तलाशी ली गयी।बेड की चादरो और उनके घर के टायलेट तक का जायजा मोदी की पुलिस ने लिया।
एक सम्मानित पद पर बैठे मुख्यमंत्री के साथ ऐसे अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ आज माननीय राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह जी के आह्वाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश के साथ सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन करके बिरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मक़सूद अंसारी ने कहा की अच्छा होता कि केंद्र सरकार और उनकी पुलिस जस्टिस लोया ,व्यापम केस,ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या ,राफेल डील आदि आदि आदि तमाम देश को खोखला करने वाली घटनाओं पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करती तो देशवासियो के लिए न्यायपूर्ण और सुकून भरा होता।
कार्यक्रम के अंत मे प्रमोद कश्यप् कहा कि कल लखनऊ में “आप ” कार्यकर्ताओ पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाये कम है। मोदी -योगी की पुलिस ने जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हमारे साथियो पर की वह आपके सामने है ।
कहना यही है कि पूरा देश इस कुकृत्य को देख रहा है और ये तानाशाही अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, डॉ अनिल दिवेदी, अरविंद यादव,बी डी मिश्रा, अनिल कोरी,फ़िरोज खान,जितेंद्र तिवारी, ताज मोहम्मद, अरविंद त्रिपाठी,सोनू,विनय, राजा,इलियास’अनिल सिंह, काजू खान, इमरान खान,शैलेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद सिंह, प्रमोद कश्यप्, अब्दुल समद, हाजी खुर्शीद अहमद आदि सैकड़ो लोग भी मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…