समीर मिश्रा / आदिल अहमद
लखनऊ। आतंकवाद की कमर तोडऩे और आतंकी गतिविधियों से सूबे को निजात दिलाने के लिए योगी सरकार ने आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को और मजबूत बनाने की पहल की है। सरकार ने बजट में एटीएस के स्पेशल पुलिस आपरेशन्स टीम (स्पॉट) में अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 35 करोड़ रुपये दिए हैं। स्पॉट में पुलिसकर्मियों को तकनीकी व शारीरिक दक्षता का विशेष प्रशिक्षण देकर आतंकियों से मुकाबले के लिए तैयार किया जा रहा है। गृह विभाग (पुलिस) को 17,135,95 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। जिसमें खासकर पुलिस विभाग के ढांचे को और मजबूत बनाने का खास ध्यान दिया गया है।
तहसील स्तर पर फायर सर्विस होगी
नए वाहनों की खरीद व उनके रखरखाव से लेकर तहसील स्तर पर फायर सर्विस उपलब्ध कराने तक का ध्यान रखा गया है। पुलिस की सिग्नेचर बिल्डिंग के लिए बजट में 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। इस अत्याधुनिक बिल्डिंग में पुलिस की सभी शाखाओं के मुखिया व अन्य अधिकारी एक छत के नीचे बैठेंगे। बिल्डिंग विशेषकर सुरक्षा उपकरणों से लैस होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…