संजय ठाकुर.
मऊ – बसपा नेता, पूर्वांचल में यूथ आइकान बनकर उभरे सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अंसारी पुत्र अब्बास अंसारी ने जनपद सहित प्रदेश वासियों को होली त्योहार की शुभकामनाये देते हुवे कहा है कि आइये इस साल एक ऐसी होलिका सजाते है जिसमे नफरत, इर्ष्या, गरीबी, बेरोजगार, उंच-नीच की भावना को जलाया जाये।
अब्बास अंसारी ने हमसे बात करते हुवे कहा कि जीवन को रंगीन बनाने में रंगों का विशेष महत्व होता है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में होली का पर्व पंसदीदा होता है। यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और रंग भर देता है। जीवन को रंगीन बनाने के कारण इस पर्व को रंग महोत्सव भी कहा जाता है। होली के त्योहार को एकता ,प्यार और सद्भावना का प्रतीक भी माना गया है। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्योहार है। परंपरागत रुप से होली के पर्व को बुराई पर अच्छाई की सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए मेरी तरफ से सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाईयां..।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुवे कहा है कि इस होली को सुरक्षित मनाये, सिंथेटिक रंग जो त्वचा के लिये हानिकारक हो सकते है का प्रयोग करने से बेहतर है कि हर्बल रंगों का प्रयोग करे, होली की मस्ती में अपने जीवन को रंगीन बनाये. उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी के जीवन को इस होली के रंगों की तरह खुशगवार बना दे. देश से गरीबी और बेरोज़गारी से ईश्वर मुक्ति दिलवा दे यही हमारी ईश्वर से दुआ है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…