कौशाम्बी। जनपद के थाना कोखराज के अंतर्गत ग्राम – बड़ी धन्नी के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक के परखच्चे उड़ गए। आपको बता दे कि इलाहाबाद – कानपुर हाईवे पर कानपुर की तरफ से आ रही मारुति आल्टो कार UP 78 AF 5702 ने इलाहाबाद की तरफ से आ रही हीरो होंडा सी.डी. डीलक्स बाइक UP 73 C 1554 को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए व बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर रोडवेज का फायदा उठा कार चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़ कर रोडवेज पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। वही दूसरी तरफ बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए वहाँ मौके पर मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले गए। जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मोती लाल नेहरू चिकिसालय इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया गया है। मौके पर डायल- 100 पहुँच कर कार को मूरतगंज पुलिस चौकी ले आयी।
मूरतगंज चौकी पर जब हमारे रिपोर्टर गए तो वहाँ कार के विषय मे कोई जानकारी नही थी। हमारे रिपोर्टर ने पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि कार किसी ज्ञानेन्द्र कुमार निवासी फतेहपुर के नाम रजिस्टर्ड है। वही बाइक की जानकारी पता करने पर पता चला कि बाइक छोटे लाल ( कौशाम्बी) के नाम से रजिस्टर्ड है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…