कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : संगम पर रविवार दोपहर अचानक एक नाव पलट गई। इससे निर्मला रघुनाथ नेमन (60) की मौत हो गई, जबकि अन्य को बचा लिया गया। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही दारागंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लांजा थानाक्षेत्र स्थित मुक्कम कुआं गांव निवासी रघुनाथ अनंत नेमन किसानी करते हैं। वह अपनी पत्नी निर्मला व गांव के 12 अन्य लोगों के साथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वहां गंगा स्नान करने के बाद रविवार सुबह संगम आए। दोपहर करीब 12 बजे एक ही नाव पर रघुनाथ, उनकी पत्नी निर्मला व दत्ता, रघुनाथ केशव जोशी, अनंत, विजय वी मोरे, शिव जी गनपत देसाई, भारती देसाई, स्मिता रघुनाथ जोशी, आरती दत्ता, राम मोड़क, टी वेंकटेश, अरुणा अनंत व वेवा सावंत सवार होकर संगम पर पहुंचे। नोट पर शाही वोट पर उतरने के लिए निर्मला ने कदम बढ़ाया तभी नाव एकांगी होकर पलट गई। इससे वह दब गई। आनन-फानन जल पुलिस के जवान, नाविक और गोदाखोर कूद पड़े किसी तरह नाव सीधी कर सभी को बचा लिया। जबकि निर्मला का वजन अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गई। पुलिस ने किसी तरह उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा और मौत से संगम स्नान करने आए सभी श्रद्धालु सन्न रह गए। इंस्पेक्टर दारागंज केके शर्मा का कहना है कि बैलेंस बिगड़ने से नाव पलटी, जिससे महिला की मौत हो गई। उधर, शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर श्रद्धालु महाराष्ट्र चले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…