Categories: UP

अनियंत्रित बोलरो के चपेट में आने से दम्पत्ति घायल

वाहिद अहमद

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन दुबारी मोड़ पर अनियंत्रित बोलरो के चपेट में आने से दम्पत्ति घायल हो गये।जिन्हे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने पति की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ताहिर अहमद निवासी बख्खुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ शनिवार को अपने पत्नि राजिया बेगम के साथ वाइक से थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अपने साढु के घर जा रहे थे। दम्पत्ति ज्यौ ही मधुबन दुबारी मोड पर पहुंचे कि समाने से आ रहे अनियंतित्र बोलरो के चपेट में आ गये। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो कर तडपने लगे।लोगो को अपने तरफ आता देख वुलेरो चालक मौके से गदहे के सिंह के तरह गायब हो गया। तदोपरान्त घायलो को उपचार हेतु सामुदायिक. स्वास्थ केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद पति ताहिर अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts