संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया )- नगर पंचायत स्थित बलिया – गाजीपुर मुख्य मार्ग से सटे राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सामने शनिवार की देर शाम पिकअप व बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार मुरली चौधरी ( 45) वर्ष, शंकर कुमार ( 22) वर्ष तथा राकेश कुमार ( 23) वर्ष निवासी इटाढ़ी जिला बक्सर बिहार घायल हो गए । तीनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया । तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चितबड़ागाँव किसी काम से आए हुए थे इसी बीच राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सामने पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई । उपचार के दौरान अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…