यशपाल सिंह
आजमगढ़. रानी की सराय थाने के चकिया गांव के पास बुधवार की रात में अनियंत्रित स्कार्पियो के पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं मुबारकपुर थाने के बिंद मठियां गांव के पास बुधवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेहनगर थाना क्षेत्र से स्कार्पियो सवार बुधवार की शाम को रानी की सराय क्षेत्र के चकिया गंाव में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बुधवार की देर रात में वापस घर लौट रहे थे। इस बीच चकिया गंाव के पास ही मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। सुबह तक इलाज के बाद सभी घर चले गए।
दूसरी तरफ मुबारकपुर थाने के बिंद मठिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेश गिरी पुत्र हेमराज गिरी बुधवार की शाम को बाइक से बाजार आ रहा था। इस बीच गांव से निकलते ही रोड पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और बाइक सवार महेश गिरी गंभीर रूप से घायल
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…