कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की अब तक सवा लाख कापियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य अभी जारी है। पचास फीसदी परीक्षकों के गैरहाजिर होने के कारण मूल्यांकन कार्य कभी गति नहीं पकड़ सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक के लाख चेतावनी के बावजूद तमाम शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों तक नहीं पहुंचे।
यूपीबोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में बुधवार को 127619 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। कुल 2039682 कापियां जाची जानी है। अब तक आधी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। नगर के 8 केंद्रों में 2716 शिक्षक शिक्षिकाएं कापी जांचने के लिए पहुंचे।
इधर वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी है। बुधवार को केसर विद्यापीठ इंटर कालेज पहुंचकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। वहां पर परीक्षकों से मिलकर विधान परिषद में अपनी मांगों को उठाए जाने की बात बताई। इन शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। इसमें यशवंत यादव,मानसिंह पटेल, सीएल यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, विजयभान कनौजिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
राजकीय शिक्षकों का जारी रहा विरोध
इलाहाबाद : राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति और समायोजन की माग को लेकर बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षकों का कहना है कि विभाग में पदोन्नति कोटे के लगभग 3200 पद खाली हैं। पदोन्नति न होने से शिक्षकों की प्रगति रुक गई है। महामंत्री डा. रवि भूषण ने कहा कि शीघ्र उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन का स्वरूप बदला जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…