Categories: Crime

थरवई क्षेत्र मे एक युवक से लूट

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद. थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बसमहुआ गांव के सामने आज शाम 7.30 बजे अशोक कुमार त्रिपाठी पुत्र दयाशंकर त्रिपाठी निवासी देवनहारी थरवई अपने बाइक से ऊंचाहार से नौकरी कर के अपने घर देवनहारी जा रहा था। जैसे ही सिगरामऊ बसमहुआ गांव के हाइवे पर पहुँचा था। तभी सफेद अपाची बाइक से आये दो बदमाश ने ओवर टेक कर रोक लिया। और उसमें से एक बदमाश ने तमांचा सटा दिया। अशोक कुमार अभी कुछ समझ पता तभी बदमाशों ने तमांचे से वार कर दिया। जिससे अशोक कुमार बाइक से नीचे गिर गया। जिससे अशोक कुमार त्रिपाठी को काफी चोट भी आ गयीं। बदमाशों ने अशोक कुमार त्रिपाठी से चार हजार रुपया नगद और एक सत्रहा हजार की मोबाइल पर्स मे रखा एटीएम कार्ड पेन कार्ड व कुछ जरूरी कागजात लूट कर भाग गये। भुक्त भोगी ने इसकी सूचना थरवई पुलिस को दी। पुलिस इस लूट की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मुकदमा पंजीकृत नही किया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts