कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : बालू निकासी को लेकर कछारी इलाकों में कई गुटों में तनातनी बढ़ गई है। मंगलवार की रात करेली के जलालपुर गांव में बालू निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। यमुना किनारे विवाद के बाद हवाई फाय¨रग की गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। फाय¨रग की सूचना पर पहुंची करेली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि झगड़ा हुआ था लेकिन फाय¨रग नहीं की गई। देर रात तक प्रधान समेत अन्य लोगों की थाने में पंचायत हुई फिर दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
करेली के जलालपुर गांव में बालू निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पट्टा धारक से रुपये मांगने पर मंगलवार की रात मारपीट हो गई। इसी के बाद फाय¨रग कर कई लोगों को खदेड़े जाने की बात सामने आई। विवाद प्रधान शिव चंद निषाद और जियान यादव के बीच बताया जाता है। एसओ करेली सर्वेश सिंह के मुताबिक, कई लोगों को पकड़ कर थाने लाया गया था, बाद में सुलह करने पर छोड़ दिया गया। विवाद दो सौ रुपये ट्रक से लेने का था। इसी प्रकार यमुनापार के कई गांवों में बालू निकासी को लेकर तनातनी चल रही है। दो दिन पहले करछना में भी बालू निकासी को लेकर मारपीट के बाद एक युवक को पीटकर नदी में फेंक दिया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…