कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद. राहुल का शौक देख ट्रैक्टर चालक कालीचरण उससे जलने लगा था। राहुल को मोबाइल व गाड़ी का काफी शौक था। दो-तीन माह के भीतर राहुल मोबाइल बदल दिया करता था। कुछ दिन पहले ही उसने एक बाइक भी खरीदी थी। उसकी तरक्की अभियुक्त को रास नहीं आ रही थी। कहा जा रहा है कि ईष्र्या के कारण ही उसकी हत्या की गई।
30 मार्च को होनी थी छोटी बहन की शादी –
राहुल की मौत से परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों ने बताया कि 30 मार्च को राहुल की छोटी बहन वर्षा पटेल की शादी होनी थी। ऐसे में राहुल की हत्या से शादी की खुशियां काफूर हो गई। भाई की मौत पर उसकी बहन वर्षा पटेल को काफी सदमा लगा। राहुल दो बहनों में एकलौता भाई था। बड़ी बहन पूजा पटेल की कुछ वर्ष पहले शादी हुयी थी।
आरोपित ने कहा नहीं किया कत्ल –
गिरफ्तार अभियुक्त कालीचरण ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने राहुल का कत्ल नहीं किया। बताया कि उसने राहुल के साथ शराब पी और फिर अपने घर जाकर सो गया था। लेकिन जब उसके हाथ पर कांच से लगी चोट के बारे में पूछा गया तो निरुत्तर रह गया। आरोपित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले राहुल के घर ट्रैक्टर से ले जाते वक्त बालू गिर गया था, तब उससे झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस को कई और भी ऐसे तथ्य मिले हैं, जिसकी तस्दीक की जा रही है।
एसपी यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुरानी रंजिश और ईष्र्या के कारण युवक की हत्या की गई है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि घटना में कोई और शख्स भी शामिल है तो उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…