इलाहाबाद । संगमनगरी इलाहाबाद में आज तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दिन में करीब दो बजे पिता के साथ उसकी पुत्री और पुत्री की गला रेतकर हत्या की गई है। प्रकरण की सूचना मिलते ही पुलिस जांच जुट गई है। शक के आधार पर दामाद उस्मान को हिरासत में लिया गया है।
इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग मोहम्मद यूनुस (70 वर्ष), उनकी बेटी सलमा (28) और सलमा की बेटी आईना नौस (पांच) वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में इनके शव मिलने से खलबली मच गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस हत्या तथा इसके कारण जानने के प्रयास में लगी है।
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जब खोज की तो शक दामाद उस्मान पर गहरा गया। पुलिस ने दामाद उस्मान को हिरासत में लिया है। सलमा (28) उस्मान की दूसरी बीवी थी। आईना उस्मान की सगी बेटी नही थी। वह सलमा के पहले पति की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि दिन में करीब एक बजे किसी ने इनसे दरवाजा खुलवाया था। चायल कौशाम्बी के फकर नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहने की बात कही जा रही है।
मूल रूप से मऊ निवासी मोहम्मद यूनुस अपनी बेटियों तथा बेटे के साथ रहते थे। मृतक का बेटा मोबाइल की दुकान चलाता है। इस हत्या के मामले में उनके दामाद उस्मान पर भी संदेह जताया जा रहा है। किरायेदारी के विवाद पर भी जांच की जा रही है। इनकी दूसरी बेटी शहनाज भी इनके साथ रहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…