कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र अपने गांव में सब पर भारी रहे। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर सपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा मत मिले। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर निर्दल अतीक अहमद को सबसे ज्यादा वोट मिले। दूसरी ओर शहर पश्चिमी विधानसभा के नौ बूथों पर भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका।
वैसे तो शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने लीड लिया है। सबसे ज्यादा बूथों पर उन्होंने विजय प्राप्त किया है। हालांकि, कुछ बूथों पर दूसरे दलों के प्रत्याशी भी आगे रहे। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 391 प्राथमिक विद्यालय दारागंज कमरा नंबर तीन में सर्वाधिक 67 मत मिले। यहां भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 57 तथा सपा के नागेंद्र सिंह पटेल को 30 मत मिले हैं। इसी तरह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के महर्षि पतंजलि विद्यालय तेलियरगंज बूथ संख्या 30 पर निर्दल अतीक अहमद को सर्वाधिक 169, सपा प्रत्याशी को 142, भाजपा प्रत्याशी को 57 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 09 मत मिले। आइईआरटी बूथ संख्या 115 पर अतीक को 146, सपा को 86, भाजपा को 57 व कांग्रेस को 05 मत मिले। महबूब अली हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेनली रोड बूथ नंबर 177 पर अतीक को 82, सपा को 81, भाजपा को 71 व कांग्रेस को 02 वोट मिले। इसी स्कूल के बूथ नंबर 179 पर अतीक को 251, सपा को 78, भाजपा को 17 व कांग्रेस को पांच वोट मिले। इसी केंद्र बूथ संख्या 180 पर अतीक को 98, सपा को 97, भाजपा को 42 व कांग्रेस को 04 मत मिले। उत्तरी में बूथ संख्या 171 से 175 तक सपा प्रत्याशी को सर्वाधिक मत मिले हैं। फूलपुर विधानसभा के बूथ संख्या 211 प्राथमिक पाठशाला पैगंबरपुर पूर्वी भाग में सपा को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। यहां सपा को 720, भाजपा को 33 कांग्रेस को सात व अतीक अहमद को नौ मत मिले थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…