इलाहाबाद : जिस तरह बिना मौसीकी के गजल परवान नहीं चढ़ती, उसी तरह बिना थीम के फैशन अपने रंग नहीं बिखेरता। मोती लाल नेहरू राष्ट्रय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कलरव के तीसरे दिन फैशन शो में संगीत और फैशन का तारतम्य लोगों के सिर चढ़कर बोला। फिल्मों और विभिन्न रंगारंग डिजाइनर लिबास में लिपटा भावी इंजीनियर छात्राओं का हुनर हूर बनकर रैंप पर उतरा।
दोपहर में सेमिनार हाल में स्पंदन में विभिन्न थीम पर रैंप पर छात्राओं ने वाक किया। छात्राओं की दर्जन भर टीमों ने अपने पहनावे और अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मिस्टर इंडिया के फाइनलिस्ट सूरज छाजेड प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त ‘रचना’ नामक स्वर-प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने स्वयं रचित गीतों से सभी का मन मोह लिया। रचनात्मकता की दाद दे रहा था। रंगमंचीय प्रस्तुति में एकल नाट्य-कौशल प्रदर्शन किया। शार्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैमरे के पीछे अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। करलव की शाम में इटली की डीजे मारनिक की आवाज का पर छात्र मंत्रमुग्ध हुए। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। इस अवसर पर प्रो. आरके सिंह, डा. विजय भदौरिया, डा.डीके यादव, डा.राजेश गुप्ता, डॉ.अभिषेक कुमार, डा. सिराज आलम, डा. एनके सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…