कनिष्क गुप्ता.
फूलपुर : विश्व ¨हदू परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात फूलपुर थाने में जमकर हंगामा करते हुए तालाबंदी शुरू कर दी। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर थाने का घेराव कर रहे विहिप कार्यकर्ताओं ने सीओ पेशी कार्यालय, और थाने के दो कमरों में ताला बंद कर दिया। इससे खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की होने लगी। तालाबंदी के बाद विहिप नेता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि रामनवमी पर निकले जुलूस में हुई मारपीट में पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। विहिप नेता सीओ और दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसएसपी आकाश कुलहरि से बातचीत के बाद ताला तो खोल दिया गया लेकिन धरना देर रात तक जारी रहा।
मामला पिछले रविवार का है। रामनवमी पर शेखपुर उर्फ सलमापुर गांव में जुलूस निकालने के दौरान दूसरे समुदाय के स्कार्पियो सवार से विवाद और मारपीट हो गई थी। विहिप नेताओं ने फूलपुर में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, साथ ही तीन को पुलिस को सौंपा था। बाद में पुलिस ने विहिप के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मामले को लेकर विहिप नेताओं में नाराजगी थी।
जिलाध्यक्ष गंगापार सर्वेश कुमार मिश्र व फूलपुर नगर इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने का घेराव कर तालाबंदी की। एसपी गंगापार आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाते रहे लेकिन वह देर रात तक नहीं माने। एसएसपी ने विहिप नेताओं को फोन पर आश्वासन दिया कि न्याय किया जाएगा। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि ताला नहीं लगाया गया। धरना चल रहा है, उन्हें हटाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…