कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद( यूपी बोर्ड) मुख्यालय में इन दिनों परीक्षा चल रही है। हर कर्मचारी परीक्षा कार्य में लगा हुआ है। परीक्षा 6 फरवरी से चल रही है। परीक्षा तेरह मार्च तक चलेगी।
आपको बता दें कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाेली के पहले सभी राज्य कर्मचारियों को वेतन देने का आदेश जारी कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में वेतन 28 फरवरी दे दिया गया था। जिससे सभी कर्मचारियों की हाेली अच्छी बीती लेकिन उत्तर प्रदेश का एक सरकारी विभाग यूपी बोर्ड मुख्यालय में कर्मचारियों को वेतन नसीब नहीं हुआ। कारण बजट बताया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक शासन ने पहले ही उतना बजट दे रखा था जिससे कर्मचारियों को समय से वेतन दिया जा सके लेकिन ऐन वक्त पर बजट ना हाेने के कारण कर्मचारी वेतन विहीन हाे गए। मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में कुछ कर्मचारियों का एरियर,चिकित्सा व्यय भुगतना कर दिया गया। जिससे बजट कम पड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक अब दस मार्च के बाद ही वेतन मिलने के आसार हैं।
गौरतलब है कि हर साल शिक्षा विभाग में बजट ना हाेने के कारण कर्मचारी वेतन के लिए राेता है। फरवरी का वेतन मार्च में देर से मिला है ताे मार्च का वेतन अप्रैल माह में जब नया बजट सरकार देगी तब ताे भगवान ही मालिक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…