कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : गृहकर में लाखों के घपले के बाद नगर निगम प्रशासन जाग उठा। ऐसे में अब सभी जोनों में खजांची और कंप्यूटर आपरेटर के लिए स्थायी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया ने आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने सभी की तैनाती कर दी है।
अब जोन एक खुल्दाबाद में खजांची सुधीर कुमार, आपरेटर शफकत अली होंगे। मुट्ठीगंज जोन में मो. रिजवी खजांची व आपरेटर ज्ञान प्रकाश, कटरा जोन में अनुराग त्रिपाठी आपरेटर, जोन चार अल्लापुर जोन में सरिता देवी खजांची व गौरव त्रिपाठी आपरेटर, नैनी जोन में सुभा खजांची व शकील को आपरेटर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इसके पहले जो भी खजांची थे वह आउटसोर्सिग के थे।
उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि जो घपला हुआ उसमें आउट सोर्सिग पर तैनात आपरेटर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जबकि इसके लिए जिम्मेदार कोई और है। उन्होंने कहा कि इस घपले की जांच नगर निगम के अधिकारियों से न कराके उच्चाधिकारियों से करायी जाय।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…