कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार, जातिवाद के दलदल से बाहर निकालकर स्वच्छ प्रशासन दे रही है प्रदेश की योगी सरकार। आज बिना किसी भेदभाव के समाज के हरवर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं जिला के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से यह बातें कही। कहा कि युवा, गरीब, किसान, महिला सबके हित में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को अधिकार मिला है। कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस, दवा न मिलने व जांच बाहर से कराने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हम दशा सुधारने को प्रयत्नशील हैं। एसआरएन अस्पताल को ई-हॉस्पिटल में बदला जा रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया होगी। इससे डॉक्टरों के अटेंडेंस, दवा की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति, पैथोलाजी की जांच की रिपोर्ट, सरकार का बजट, मरीजों की भर्ती रिपोर्ट, ओपीडी समेत तमाम डाटा ऑनलाइन होगा। डॉक्टर निजी प्रैक्टिस न करें उसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…