Categories: CrimeUP

कफ़न खरीदने जा रहे अधेड़ ने, छिनैती का लगाया आरोप

तारिक खान

इलाहाबाद-मीरगंज स्थानीय थाना क्षेत्र में कफ़न खरीदने जा रहे एक अधेड़ से दबंग बदमाशों ने एक हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मीरगँज जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

    बताया जाता है कि सोमवार की  सुबह उक्त गांव निवासी शोभनाथ यादव को  सूचना मिली कि उनके एक रिस्तेदार की मौत हो गई है। जानकारी होते ही वह 8 बजे सायकिल से मीरगंज बाजार कफ़न खरीदने जा रहां था।

पीड़ित के अनुसार –  इसी बीच जरौना जंघई मार्ग पर स्थित बरम बाबा के थोड़ा पहले ही दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए ऊपर की जेब मे रखा एक हजार रुपया छीन लिया । पीड़ित शोभनाथ थाने पहुच कर थानाध्यक्ष पन्नालाल लिखित सुचना देकर कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।इस संबंध में मीरगँज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है।जाँच की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts