कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : फूलपुर के नव निर्वाचित सासद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने सोमवार को पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में चुनाव की जीत पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए आगामी 2019 की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिला कार्यकारिणी की बैठक नवनिर्वाचित सासद का सम्मान किए जाने के लिए बुलाई गई थी, परंतु सासद ने उल्टे कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर नई परंपरा की शुरुआत की। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि सपा ने साबित कर दिया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सासद जया बच्चन को बधाई दी गई। बैठक में दिनेश पटेल, राम मिलन यादव, दानबहादुर मधुर, महाबलि यादव, वकार अहमद, आरएन यादव, रामदुलार यादव, अनिल यादव, राकेश सिंह, अजीत सिंह, नाटे चौधरी, संतोष यादव, शेखर यादव, शकील इस्माइल, शांतिस्वरूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…