यशपाल सिंह
आजमगढ़. सिधारी थाने के समेंदा गांव के लोहरही पुरवे में होली पर शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर एक व्यक्ति को मार डाला। जबकि एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
सिधारी थाने के समेंदा ग्राम पंचायत के बिरूवा गांव में शुक्रवार को दोपहर में दो पक्षों के बीच मारपीट में बिरूवा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र स्वदेशी राम घायल हो गया था। इस बीच शाम लगभग साढ़े सात बजे एक पक्ष का विरूवा गांव निवासी 45 वर्षीय जवाहिर पुत्र धनई लोहरही गांव में एक व्यक्ति के यहां से दावत खा कर अपने घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में घात लगाए लाठी-डंडे से लैस बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनते ही दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए।
इस दौरान लाठी-डंडे से लैस एक पक्ष दौड़ा-दौड़ा कर दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंटे से पीटने लगा। हमले में जवाहिर राम और लोहरही गांव निवासी 28 वर्षीय श्रवण यादव पुत्र नैनू यादव, नैनू यादव पुत्र अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से जयराम पुत्र दशरथ, मुकेश पुत्र जयराम, विनाेद पुत्र जयराम, बृजेश पुत्र जयराम और विनय पुत्र जयराम घायल हो गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल जवाहिर को परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे कि इस बीच गांव से निकलते ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में रात में ही मृत जवाहिर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…