यशपाल सिंह
आजमगढ़ : मछुआ समाज के लोगों ने ताल सलोना की नीलामी निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि अजमतगढ़, अम्मापार, इसरहा, ढेलुआ, बसंतपुर, रघुनंदनपुर समेत अन्य गांव में बसे निषाद समाज के लोगों का ताल सलोना आजीविका का मुख्य साधन है। जमींदारी उन्न्मूलन के पूर्व से ही निषाद समाज के लोग उक्त ताल में मछली मारने के साथ ही कमलगट्टा, बेरा, सेरुकी, तीना आदि प्राकृतिक फसलों एवं उत्पादन का उपयोग उपभोग बगैर रोक टोक के करते आ रहे हैं। इसके बाबत ग्राम समाज को लगान भी जमा करते आ रहे हैं। आजादी के बाद से आज तक शासन-प्रशासन द्वारा इस ताल का कोई पट्टा व नीलामी नहीं किया गया। इस ताल की नीलामी करने से मछुआ समाज के हजारों परिवार की रोजी रोटी छीन जाएगी, जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो मछुआ समाज के लोग मंगलवार को सगड़ी तहसील का घेराव व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…