यशपाल सिंह
आजमगढ़. तहरबपुर थाने के सिकंदरपुर गांव में मंगलवार की शाम को गांव के चौकीदार के पुत्र को गोली लगने की घटना को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस जांच पड़ताल में उलझी रही। अब तक की जांच में पुलिस ने अशनाई में गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। मगर चौकीदार की ओर से अभी तक तहरीर न दिए जाने की वजह से पुलिस मुकदमा दर्ज करने से परहेज कर रही है।
तहबरपुर थाने के सिंकदरपुर गांव में मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव के चौकीदार ललई यादव के 22 वर्षीय पुत्र शिवशंकर यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने पर गांव में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई थी। तहबरपुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में गोली लगने की घटना के पीछे आशनाई का मामला होने की संभावना सामने आ रहा है। आशनाई की आशंका पर जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…