यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव के एक घर में सोमवार को दिन में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली ¨चगारी ने गांव के 63 रिहायशी मड़ईयों को अपनी आगोश में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड विभाग मौके पर पहुंचता लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में लोगों के शरीर के कपड़े को छोड़कर सभी सामान जलकर खाक हो गई।
क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव निवासी झगरू के परिजन सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मड़ई में खाना बना रहे थे। उसी दौरान चूल्हे से निकली ¨चगारी से मड़ई में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आसपास के मड़ईयों में आग पकड़ ली और आग विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को देते हुए आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देरी से पहुंचे तो लगभग पांच बीघा की आबादी में बसे 63 रिहायशी मड़ईयों सहित पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए। तीन घंटे के परिश्रम के बाद भी शाम लगभग पांच बजे तक पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार शरीर पर पड़े कपड़े के अलावा घर में रखे सभी गृहस्थी सामान सामान जलकर खाक हो गए। वहीं जिन लोगों के घरों में शादियां पड़ी थी, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार ने राजस्व अधिकारी संतोष शर्मा, लेखपाल समरजीत यादव को आदेश कर तत्काल सभी पीड़ितों का नाम लिखकर रिपोर्ट बनाने व प्रधान अमिका निषाद व कोटेदार से कह कर पीड़ित परिवारों के लिये राशन सामग्री उपलब्ध कराने को कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…