यशपाल सिंह
जिले के आबकारी विभाग के देशी, विदेशी शराब व बीयर के साथ ही मॉडल शाप की दुकानों के लिए सोमवार को ई-लाटरी निकाली गई। शराब की कुल 539 दुकानों में 321 दुकानों का प्रथम चरण में आवंटन हो गया। जबकि शेष बची 18 दुकानों का आवंटन अब दूसरे चरण में किया जाएगा।
वर्ष 2018-19 के लिए जिले में देशी के 300, विदेशी के 132, बीयर के 105 व माडल शाप के दो दुकानों का ई-लाटरी के माध्यम से व्यवस्थापन करने के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरवाए गए थे। पांच मार्च तक आबकारी की दुकानों के लिए जिले में कुल 7 हजार 216 आवेदकों ने आनलाइन फार्म भरे थे। जिनमें देशी के 300 दुकानों के सापेक्ष 285, विदेशी की 132 दुकानों के सापेक्ष 129 दुकानों के ही आवेदन डाले गए थे। आठ मार्च को आबकारी की दुकानों के लिए ई लाटरी निकाली जानी थी, लेकिन सरवर फेल हो जाने के चलते उस दिन अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। आबकारी आयुक्त की ओर से सोमवार को ई लाटरी का दिन निर्धारित किया गया।
सोमवार की शाम को लगभग चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में शासन की ओर से नामित अधिकारी दिनेश कुमार, नवागत डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसपी अजय साहनी, जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन ¨सह की उपस्थिति में ई लाटरी शुरू हुई। जो शाम साढ़े पांच बजे तक चला। ई लाटरी के दौरान उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था जिनके पास आवेदन की रशीद थी। बाकी सभी को पुलिस कर्मी कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दे रहे थे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शेष बचे देशी की 15 व विदेशी की 3 दुकानों के लिए अब दूसरे चरण में लाटरी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार देशी में लगभग 60, विदेशी में 50 व बीयर में 55 फीसदी नए आवेदकों को दुकानें मिली हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…