बहराइच- जनपद में 16 से 20 मार्च 2018 तक आयोजित हो रहे बहराइच महोत्सव-2018 के सफल आयोजन के उद्देश्य से महोत्सव के लिए प्रस्तावित स्थल गंेदघर मैदान का जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और महोत्सव स्थल पर की जा रही साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने गेंदघर मैदान के बाउन्ड्रीवाल का आवश्यक मरम्मत, रंगाई-पुताई के साथ-साथ आस-पास के सरकारी भवनों का भी रंगाई पुताई कराये जाने का निर्देश दिया।
स्थल निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी सदर एसपी शुक्ल, कैसरगंज के पंकज कुमार, महसी के डा. संतोष उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ तोमर, बीएसए डा.अमर कान्त सिंह, अधि.अधि. नगर पालिका पवन कुमार, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, अधि.अभि. पीडब्लूडी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान खां सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए गठित की गयी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…