चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी सीआरपीएफ के शहीद हुए जवान मनोज कुमार सिंह की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रशासन पर परिजनों ने हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है ।शहीद मनोज कुमार सिंह के घर वृहस्पतिवार की देर शाम पहुंचे तहसीलदार सदर ने परिजनों से प्रतिमा स्थापना हेतु जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा इस बात पर परिवार के सदस्य व ग्रामीण प्रशासन के इस रवैये से खफा हो गए ।
शहीद के पिता नरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि शहीद मनोज कुमार सिंह की प्रतिमा किसी सार्वजनिक स्थल पर लगनी चाहिए जिससे शहीद का सम्मान बना रहेगा । खेत व खलिहान में प्रतिमा स्थापित करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता इससे तो साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हीलाहवाली कर रही है। शहीद मनोज कुमार सिंह के चचेरे भाई सुभाष सिंह व चाचा सुमन सिंह ने कहा कि वास्तव में प्रशासन प्रतिमा स्थापना के लिए गम्भीर है तो गांव से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित कर सकती है । नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पर्याप्त जमीन है जहां पर मूर्ति स्थापित की जा सकती है । गांव के युवा वर्ग ने कहा कि जिलाप्रशासन प्रतिमा स्थापित करने में हीलाहवाली कर रही है यदि ऐसा करती है तो क्षेत्र के नवयुवक इसके लिए कुछ भी करने के लिए विवश हो सकते हैं और यदि प्रशासन सही सलामत मूर्ति स्थापित करेगी तो गांव तथा क्षेत्र के नवयुवक और जन सहयोग से प्रतिमा स्थापित करने में भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…