उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड 25 वर्ष पुराने एक मुकदमें में माननीय न्यायालय अपर सीनियर जज प्रथम बलिया के यहां से जारी विना जमानती वारन्ट पर विहार प्रान्त के गांपालगंज थाना के ग्राम विशुनपुर टोला (अवध नगर) निवासी अभियुक्त जगदीश सिंह अवधिया पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह अवधिया को उसके घर से उभांव पुलिस टीम ने छापा मारकर गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया और दूसरे दिन शुक्रवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1993 में थानाध्यक्ष रहे संतोष प्रसाद द्विवेदी ने स्थानीय नगर के डीएबी इण्टर कालेज के रेलवे ढाला के पास से 6.500 किग्रा अवैध गांजे के साथ 15 जनवरी 1993 में रात करीब 8.30 बजे गिरफ्तार उक्त अभियुक्त को पकड़ कर चालान किया था। जिसका मुकदमा उभांव थाने में मु.अ.सं. 11/1993 पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी रहे जे.पी. द्विवेदी ने की थी। यह प्रकरण माननीय न्यायालय में आज भी विचाराधीन है जिसमें अभियुक्त गैरहाजिर चल रहा था। गिरफ्तारी उभांव थाने के तेजतर्रार उपनिरीक्षक कमलेश यादव व उनके सहयोगी पुलिसर्मियों ने की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…