उमेश गुप्ता / हरिलाल यादव
बलिया : बिल्थरा रोड जनपद के अंदर अवैध शराब की लगातार हो रही तस्करी की रोकथाम व धर पकड़ हेतु नवागत एस पी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक उभाव रत्नेश कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय को के ट्रक सहित लगभग 46 लाख रुपये लागत की 28800 शीशी अवैध शराब बरामद भारी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक उभाव रत्नेश कुमार सिंह व प्रभारी स्वाट विनीत राय को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उभाव बलिया तरफ से एक ट्रक संख्या पीबी 11 सीबी.1837 से अवैध शराब आ रही है, इस सुचना पर प्रभारी निरीक्षक उभाव प्रभारी स्वाट टीम द्वारा तुर्तीपार रेगुलेटर के पास ट्रक को रोक कर चेक किया तो ट्रक से 600 पेटी कुल 28800 शीशी गैर प्रांत निर्मित क्रेजी रोमियो व ब्लू मूड विस्की ब्रांड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुयी। तथा ट्रक चालक पंजाब सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी कमासपुर थाना सीमाण जिला पटियाला पंजाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना उभाव पर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 45/18 धारा 60(1)(क)/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…